Premier League : आर्सनल-टोटेनहैम की आसान जीत, चैंपियंस लीग में जगह बनाने की दौड़ में कायम
लंदन। आर्सनल और टोटैनहैम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में अपने-अपने मैच जीतकर अगले सत्र में होने वाली चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार रखी। आर्सनल ने गैब्रियल के हेडर पर किये गये गोल की मदद से वेस्ट हैम को 2-1 से हराकर अंकतालिका में अपना चौथा स्थान बनाये रखा। …
लंदन। आर्सनल और टोटैनहैम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में अपने-अपने मैच जीतकर अगले सत्र में होने वाली चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार रखी। आर्सनल ने गैब्रियल के हेडर पर किये गये गोल की मदद से वेस्ट हैम को 2-1 से हराकर अंकतालिका में अपना चौथा स्थान बनाये रखा।
⭐️ @BukayoSaka87 has been directly involved in 17 goals for @Arsenal in the #PL this season (11 ⚽️, 6 ?️)
That's the most by a player aged 21 or under in a single campaign since Dele Alli in 2016/17 (21) #WHUARS pic.twitter.com/e7ikGOvbzJ
— Premier League (@premierleague) May 1, 2022
टोटैनहैम ने सोन हियुंग मिन के दो गोल की मदद से लीस्टर सिटी को 3-1 से पराजित किया। टोटैनहैम के 34 मैचों में 61 अंक हैं और वह आर्सनल से दो अंक पीछे है। ईपीएल में शीर्ष चार में रहने वाली टीम चैंपियन्स लीग में जगह बनाएंगी।
मैनचेस्टर सिटी (83 अंक) और लिवरपूल (82 अंक) पहले दो स्थानों पर काबिज हैं जबकि चेल्सी (66 अंक) तीसरे स्थान पर है। चेल्सी को अपने पिछले मैच में एवर्टन से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इन सभी टीम को प्रीमियर लीग में अभी चार-चार मैच खेलने हैं।
ये भी पढ़ें : विंबलडन टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे रूस और बेलारूस के खिलाड़ी, राफेल नडाल-नोवाक जोकोविच ने की आलोचना
