सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट, जानें आज के प्राइस
नई दिल्ली। अक्षय तृतीया से पहले आज सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह निचले भाव पर मिल रहे हैं। बता दें 3 मई यानी कल अक्षय तृतीया है और इस दिन सोने-चांदी या अन्य वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है और ये माना जाता है कि इस दिन …
नई दिल्ली। अक्षय तृतीया से पहले आज सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह निचले भाव पर मिल रहे हैं। बता दें 3 मई यानी कल अक्षय तृतीया है और इस दिन सोने-चांदी या अन्य वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है और ये माना जाता है कि इस दिन खरीदे गए सामान का क्षय नहीं होता। बता करें सोने की कीमतों की तो एमसीएक्स पर सोना 674 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर बना हुआ है।
वहीं आज सोना 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है। सोने का ये कारोबार जून वायदा के लिए देखा जा रहा है। वहीं एमसीएक्स पर आज सोने के साथ साथ चांदी के दाम में भी गिरावट देखी जा रही है और चांदी काफी सस्ती बिक रही है। बता दें चांदी के कारोबार में आज 911 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखा जा रही है। चांदी में आज 1.43 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 62645 रुपये प्रति किलो के रेट पर कारोबार कर रही है और ये रेट मई कारोबार के लिए है।
इसे भी पढ़ें-
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 56,500 के नीचे, निफ्टी 16,900 के पास
