मुरादाबाद : अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए डीएम ने जागरूक वाहनों को किया रवाना
मुरादाबाद, अमृत विचार। अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने की कवायद तेजी से चल रही है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट से चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि प्रचार वाहन जिले के आठ ब्लाकों में घूमकर लोगों को बाल विवाह नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने की कवायद तेजी से चल रही है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट से चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि प्रचार वाहन जिले के आठ ब्लाकों में घूमकर लोगों को बाल विवाह नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे।
सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की आशंकाओं को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग लगातार सक्रियता से कार्य कर रहा है। चारों वाहन आठ ब्लॉक में घूम कर लोगों को जागरूक करेंगे।इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में जागरूकता चलाया जा रहा। पिछले एक साल में 11 बाल रोके गए थे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 20 दिन पहले हुई थी शादी
