बहराइच: दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन को पुलिस ने भेजा जेल
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने थाने के दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने रूपईडीहा पुलिस को वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक …
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने थाने के दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने रूपईडीहा पुलिस को वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में सोमवार को पुलिस टीम ने अर्जुन मिश्रा पुत्र हरीराम मिश्रा निवासी रामपुर निगहा शिवपुर सेमरा रुपईडीहा, हिस्ट्रीशीटर दीपक पाण्डेय पुत्र रामलखन पाण्डेय हिस्ट्रीशीटर, बृजेश कुमार मिश्रा पुत्र चन्द्रिका प्रसाद मिश्रा निवासी नौवागांव थाना रुपईडीहा बहराइच को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर दीपक पाण्डेय और बृजेश कुमार मिश्रा के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा, दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। दोनों रूपईडीहा थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, अवधेश यादव, सूरज सिंह, अशोक तिवारी, संदीप कुमार शामिल रहे।
