बाराबंकी: बाजार पर नहीं दिख रहा है महंगाई का असर, व्यापारी कर रहें कारोबार में इजाफा होने की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। महंगाई से आम जनता भले ही खुद को परेशान महसूस कर रही हो लेकिन बाजार पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले चालू वित्त वर्ष के पहले ही महीने में बाजार में 9% से अधिक का उछाल आया है। राजस्व की वसूली भी बढ़ी है। कारोबार में भी …

बाराबंकी। महंगाई से आम जनता भले ही खुद को परेशान महसूस कर रही हो लेकिन बाजार पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले चालू वित्त वर्ष के पहले ही महीने में बाजार में 9% से अधिक का उछाल आया है। राजस्व की वसूली भी बढ़ी है। कारोबार में भी तेजी आई है।बाजार में महंगाई का असर नहीं दिख रहा है।

नए वित्तीय वर्ष 2022-23 के शुरुआती माह अप्रैल के अंत तक टैक्सेशन विभाग ने लगभग 11 करोड़ का राजस्व जुटाया है। बीते वर्ष प्रशासन ने जीएसटी से 10 करोड़ से ज्यादा का राजस्व जुटाया था। जो कि पिछले साल के मुताबिक लगभग 9 फीसद अधिक है। असिस्टेंट कमिश्नर अनिल कनौजिया ने बताया कि जिले में जीएसटी के अंतर्गत 18,800 व्यापारी जुड़े हुए हैं। जिनमें 8800 व्यापारी सेंट्रल जीएसटी व 10,000 व्यापारी स्टेट जीएसटी से के हैं। पिछले 2020/21 में 2516 नए व्यापारियों ने जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराया था।

लेकिन इस बार बढ़कर 3013 व्यापारियों ने जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले वर्ष 20/21 में 18 करोड़ 63 लाख 855 रुपए के राजस्व कर वसूले जाने के सापेक्ष 10 करोड़ 65 लाख 153 रुपए का राजस्व जुटाया गया था। लेकिन इस बार के लक्ष्य 16 करोड़ 36 लाख ₹841 के लक्ष्य के सापेक्ष में 10 करोड़ 87 लाख ₹517 कर की वसूली की गई है।

पढ़ें-बहराइच में ईद को लेकर बाजार में लगी लोगों की भीड़, दुकानदारों के खिले चेहरे

संबंधित समाचार