अयोध्या : शिक्षकों के बैंक खाते में जाएगा परीक्षा ड्यूटी का पारिश्रमिक, रोजाना ऑनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विश्वविद्यालयों की परीक्षा में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों का भुगतान अब सीधे बैंक खाते में किया जाएगा। केंद्राध्यक्ष के माध्यम से उनकी उपस्थिति भी रोजाना ऑनलाइन दर्ज कराई जाएगी। यह नई व्यवस्था विश्वविद्यालयों में लागू की जा रही है। इसकी पुष्टि डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने की है। …

अयोध्या। विश्वविद्यालयों की परीक्षा में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों का भुगतान अब सीधे बैंक खाते में किया जाएगा। केंद्राध्यक्ष के माध्यम से उनकी उपस्थिति भी रोजाना ऑनलाइन दर्ज कराई जाएगी। यह नई व्यवस्था विश्वविद्यालयों में लागू की जा रही है। इसकी पुष्टि डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने की है।

इस नई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालयों की ओर से कॉलेजों को दी जाने वाली अग्रिम धनराशि की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के लिए विभिन्न महाविद्यालयों को उनके यहां स्थापित परीक्षा केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या और प्रति परीक्षा के लिए निर्धारित दर के आधार पर गणना कर के केंद्र व्यय की पूरी धनराशि परीक्षा से पहले ही एकमुश्त दी जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया यह धनराशि अग्रिम के रूप में नहीं होगी और न ही इसका समायोजन होगा। परीक्षा के बाद इसका उपभोग प्रमाणपत्र विश्वविद्यालय को दिया जाएगा। केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष व कक्ष निरीक्षक के पारिश्रमिक का भुगतान इनकी वास्तविक उपस्थिति के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए केंद्राध्यक्ष को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह दिन-प्रतिदिन के आधार पर इनकी उपस्थिति ऑनलाइन व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय को भेजेंगे। साथ ही इनका बैंक खाता विवरण व पैन नंबर भी विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा पारिश्रमिक की गणना करके उसका भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जायेगा।

पढ़ें-बाराबंकी: बाजार पर नहीं दिख रहा है महंगाई का असर, व्यापारी कर रहें कारोबार में इजाफा होने की उम्मीद

संबंधित समाचार