रायबरेली: नाबालिग बेटे की मौत के इंसाफ के लिये भटक रही मां, कोतवाल ने कहा नहीं करूंगा कोई मदद, ऑडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। नाबालिक को जबरन काम करने के लिए ट्रैक्टर पर ले जाया गया। जहां दुर्घटना का शिकार होकर उसकी मौत हो गई। उसके बाद दबंगों ने उसको जबरन दफन कर दिया। मां अपने बेटे का चेहरा तक नहीं देख पाई है। बेटे की मौत का इंसाफ मांगने के लिए मां दर दर भटक रही है। …

रायबरेली। नाबालिक को जबरन काम करने के लिए ट्रैक्टर पर ले जाया गया। जहां दुर्घटना का शिकार होकर उसकी मौत हो गई। उसके बाद दबंगों ने उसको जबरन दफन कर दिया। मां अपने बेटे का चेहरा तक नहीं देख पाई है। बेटे की मौत का इंसाफ मांगने के लिए मां दर दर भटक रही है।

मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकपुर का है। गांव की महिला रेखा देवी का कहना है कि  उसके बेटे साहिल (14) को गांव के कुछ लोग जबरन काम करने के लिए पकड़ ले गए थे। जहां पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर उसका बेटा घायल हो गया। जिसकी दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है।

इसके बाद दबंगों ने उनके बेटे के शव को दफन कर दिया है। मां का आरोप है कि उन लोगों ने बेटे का चेहरा तक उनको देखने नहीं दिया है। यहीं नहीं लखनऊ में उसके बेटे का पोस्ट मार्टम हुआ था। जिसकी प्रति भी दबंगों ने फाड़ दी है । अब उसको धमकी भी दी जा रही है। बेटे की मौत का इंसाफ मांगने कोतवाली गई मां को ऊंचाहार कोतवाल ने भगा दिया है। दलित महिला इंसाफ के दर दर भटक रही है।

कोतवाल ने कहा नहीं करूंगा कोई मदद

इतनी बड़ी घटना में ऊंचाहार पुलिस का रवैया बहुत ही निंदनीय है। कोतवाली बेटे के लिए इंसाफ मांगने गई महिला को पहले तो भगा दिया गया। इसके बाद जब कोतवाल से बात की गई तो उन्होंने पूरे अहंकार के साथ कहा कि कोई मदद नहीं करूंगा।

पढ़ें-पीलीभीत: अपने ही ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव