अयोध्या के 108 कुंडों का अगले छह माह में होगा जीर्णोद्धार, मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी
अयोध्या। रामनगरी को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन नगरी बनाने की कवायद जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में अब अयोध्या के 108 कुंडों के जीर्णोद्धार की योजना को भी मंजूरी मिल गई है। लेक मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर आनंद मल्लिगवद के निरीक्षण के पश्चात शासन को भेजे गए प्रस्तुतिकरण पर प्रदेश के मुख्य …
अयोध्या। रामनगरी को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन नगरी बनाने की कवायद जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में अब अयोध्या के 108 कुंडों के जीर्णोद्धार की योजना को भी मंजूरी मिल गई है। लेक मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर आनंद मल्लिगवद के निरीक्षण के पश्चात शासन को भेजे गए प्रस्तुतिकरण पर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मुहर लगा दी है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले छह महीने में 108 कुंडों का जीर्णोद्धार हो जाएगा।
इसकी जानकारी अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने खुद अपनी फेसबुक वॉल पर दी है। उनके मुताबिक आनंद मल्लिगवद के साथ अयोध्या के 108 कुंडों के जीर्णोद्धार की योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसे देखने के बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने योजना को मंजूरी दे दी।
गौरतलब है कि बृहस्पति कुंड, हनुमान कुंड, विभीषण कुंड सहित अनेक श्रीराम से जुड़े कुंडों की दशा बहुत खराब है। अयोध्या दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों को प्रदेश सरकार अयोध्या के 84 कोस में फैले तीर्थ स्थलों तक पहुंचाना चाह रही है। इस दिशा में इन कुंडों का विकास मील का पत्थर माना जा रहा है।
बेंगलुरु में 24 तालाबों को दे चुके हैं पुनर्जीवन
बेंगलुरु में तकरीबन 24 प्राचीन काल के तालाबों और झीलों को आनंद मल्लिगवद नैसर्गिक तकनीक से पुनर्जीवन दे चुके हैं। आनंद मल्लिगवद और नगर आयुक्त विशाल सिंह ने पहले लाल डिग्गी व ब्रह्म कुंड का निरीक्षण कर जलाशय के उत्थान को लेकर आपस में चर्चा की थी।
यह भी पढ़ें:-अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों का सामना करने के लिए चिकित्सकों को होना पड़ेगा प्रशिक्षित : मुख्य सचिव
