नाइजीरिया में इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत, 23 का किया गया रेस्क्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लागोस। नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत लागोस में एक तीन मंजिला इमारत गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी। राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के समन्वयक इब्राहिम फरिनलोय ने बताया कि ओनिगबो इलाके में रविवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 11:00 बजे इमारत ढह गयी। बचाव दल ने अब तक आठ पीड़ितों के …

लागोस। नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत लागोस में एक तीन मंजिला इमारत गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी। राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के समन्वयक इब्राहिम फरिनलोय ने बताया कि ओनिगबो इलाके में रविवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 11:00 बजे इमारत ढह गयी।

बचाव दल ने अब तक आठ पीड़ितों के शव बरामद किये हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम 23 लोगों को जीवित बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अभी भी मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका जतायी है। फरिनलोय ने बताया कि बचाव अभियान जारी है तथा इमारत के ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है।

ये भी पढ़ें:- COVID-19 : दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में कोरोना के 20,084 नये मामले दर्ज

संबंधित समाचार