रुद्रपुर: ड्यूटी पर तैनात एसआई को वाहन ने टक्कर मारकर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित सब्जी मंडी के पास डयूटी में तैनात यातायात पुलिस के एसआई विशेष को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सोमवार को यातायात …

रुद्रपुर, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित सब्जी मंडी के पास डयूटी में तैनात यातायात पुलिस के एसआई विशेष को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सोमवार को यातायात पुलिस के एसआई विशेष नारायण जोशी की ड्यूटी सब्जी मंडी के पास यातायात व्यवस्था में लगी हुई थी। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह दूर जाकर गिर गये और घायल हो गये। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया था। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

सूचना पर यातायात पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक जोशी के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार