रायबरेली: ईद की पूर्व संध्या पर अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च, शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील
रायबरेली। मंगलवार को ईद है। जिसको लेकर बाजारों में खासी हलचल है। पुलिस अधिकारियों ने ईद की पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च किया है। ईद की पूर्व संध्या पर सोमवार को एसपी श्लोक कुमार अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने किया फ्लैग मार्च। सीओ सिटी वंदना सिंह, शहर कोतवाल राघवन सिंह सहित के साथ ईदगाह …
रायबरेली। मंगलवार को ईद है। जिसको लेकर बाजारों में खासी हलचल है। पुलिस अधिकारियों ने ईद की पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च किया है। ईद की पूर्व संध्या पर सोमवार को एसपी श्लोक कुमार अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने किया फ्लैग मार्च। सीओ सिटी वंदना सिंह, शहर कोतवाल राघवन सिंह सहित के साथ ईदगाह और कहारों के अड्डे, जोशियाना पुल मोहल्ले मे भ्रमण करके शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की।
उधर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने ईद पर सभी जनपद वासियों को बधाई दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक मस्जिदों और ईदगाह में नमाज की तैयारियां पूरी हो गई है। मंगलवार को ईद उल फितर की पूरी तैयारी हो चुकी है। इस दौरान नगर के कुल आठ स्थानों पर नमाज अदा की जायेगी।
सबसे पहले सात बजे मास्टर गंज मीर शाह दरगाह में नमाज होगी। उसके बाद आठ बजे सुन्नी जमात की नमाज भीतरी गांव की बड़ी मस्जिद और नूर मियां जामा मस्जिद में शिया जमात की नमाज होगी। इसी समय ईदगाह में भी बड़ी नमाज होगी, जिसमे करीब हजार लोग एक साथ नमाज पढ़ेंगे। इसके बाद सवा आठ बजे फाटक भीतर गौशिया मस्जिद में नमाज होगी। साढ़े आठ बजे तकिया नूर शाह मदरसा हुस्सामियां हबीबिया में नमाज होगी। नौ बजे खरौली रोड स्थित बड़ी मस्जिद में नमाज होगी , इसी समय फाटक भीतर मुहल्ले की मस्जिद में शिया समुदाय की नमाज अदा की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ईद के मौके पर बाजारों में देखने को मिली रौनक, लोगों में दिखा उत्साह
