यूपी: खुद को मुख्यमंत्री का सचिव बताकर एसपी को धमकी दे रहा था शख्स, पुलिस ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। खुद को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बता कर अपराधी को छोड़ने के लिए दबाव बनाने वाले फर्जी मुख्यमंत्री के निजी सचिव को मैनपुरी पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर को छुड़वाने के लिए एसपी, सीओ समेत इंस्पेक्टर को फोन किया था। इससे पहले भी आरोपी ऐसी वारदात कर चुका है। आरोपी की पहचान …

लखनऊ। खुद को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बता कर अपराधी को छोड़ने के लिए दबाव बनाने वाले फर्जी मुख्यमंत्री के निजी सचिव को मैनपुरी पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर को छुड़वाने के लिए एसपी, सीओ समेत इंस्पेक्टर को फोन किया था। इससे पहले भी आरोपी ऐसी वारदात कर चुका है। आरोपी की पहचान कानपुर निवासी जगन किशोर बाजपेयी के रूप में की गई है।

मैनपुरी की बेवर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी गगन सोलंकी उर्फ राजन गगन को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था, जिसे छुड़वाने के लिए आरोपी जगन किशोर ने बेवर थाना प्रभारी सुरेश चंद शर्मा को फोन कर खुद को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर आरोपी गगन सोलंकी को छोड़ देने की हिदायत दे रहा था। थाना प्रभारी ने बात नहीं मानी तो यही कॉल सीओ कुरावली और एसपी मैनपुरी ए.के रॉय को किया। संदेह होने पर एसपी मैनपुरी ने सर्विलांस टीम को लगाया।

सर्विलांस टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर भोगांव-बेवर मार्ग के जीटी रोड से आरोपी जगन किशोर बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी ऐसे कॉल कर बदमाशों के परिजनाें से वसूली करता था। आरोपी जगत किशोर वाजपेयी के खिलाफ कानपुर नगर और मैनपुरी में दो मुकदमे दर्ज हैं। जबकि कासगंज के रहने वाले गगन सोलंकी के खिलाफ आगरा, एटा, मैनपुरी सहित अन्य थानों में गैंगस्टर समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:-पंजाब में चार किशोरों ने छह वर्षीय बच्ची से किया बलात्कार, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार