सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में नहीं मनाएंगे ईद, जानें भाईजान का नया EID प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ईद के जश्न पर हर साल अपने घर पर सभी रिश्तेदारों को बुलाते हैं और जमकर सबके साथ ईद एन्जॉय करते हैं। हर ईद के मौके पर भाईजान अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। फैंस भी ईद के मौके पर भाईजान की फिल्म का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो शोज देखते हैं। मगर इस …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ईद के जश्न पर हर साल अपने घर पर सभी रिश्तेदारों को बुलाते हैं और जमकर सबके साथ ईद एन्जॉय करते हैं। हर ईद के मौके पर भाईजान अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। फैंस भी ईद के मौके पर भाईजान की फिल्म का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो शोज देखते हैं।

मगर इस बाक की भाईजान की ईद कुछ अलग ढ़ंग की होने वाली है। इस साल की ईद के मौके पर ना तो सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज हो रही है और ना ही वो घर पर ईद मना रहें है।

एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान 2022 की ईद जश्न अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में नहीं मनाएंगे। क्योंकि इस साल सलमान खान ईद का जश्न मनाने के लिए बहन अर्पिता खान शर्मा के घर जाएंगे, जहां उनके जीजा आयुष शर्मा ने ईद पार्टी का इंतजाम किया है।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार, ‘इस साल भी खान परिवार की ईद धमाकेदार रहेगी लेकिन जश्न सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की जगह अर्पिता खान और आयुष शर्मा के घर पर होगा। खान परिवार ने फैसला किया है कि इस साल सभी लोग ईद का जश्न मनाने के लिए अर्पिता और आयुष के घर जाएंगे।’

आपको बतादें कि अर्पिता खान और आयुष शर्मा की जब से शादी हुई है, तब से कई सारे त्योहार खान परिवार अर्पिता खान के घर पर मनाता है। खान परिवार सालों से गणपति बप्पा को गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्थापित करता रहा है लेकिन बीते साल गणेश उत्सव के लिए भी खान परिवार ने अर्पिता के घर पर ही बप्पा की पूजा की थी। आपको बतादें कि अर्पिता और आयुष कुछ वक्त पहले ही मां-बाप बने हैं, खान परिवार त्योहारों के मौके पर बच्चों के साथ जश्न मनाने पहुंचता है।

यह भी पढ़ें-शहनाज गिल अब बॉलीवुड में रखेंगी कदम, सलमान खान की इस फिल्म में आएंगी नजर

संबंधित समाचार