मीठी ईद पर सपा में बढ़ी कड़वाहट, अखिलेश पर जमकर बरसे आजम खान
लखनऊ। देशभर में मंगलवार को ईद उल फित्र का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी। वहीं, मीठी ईद के नाम से भी जाने जानेवाले इस त्योहार पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान के बीच कड़वाहट बढ़ती …
लखनऊ। देशभर में मंगलवार को ईद उल फित्र का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी। वहीं, मीठी ईद के नाम से भी जाने जानेवाले इस त्योहार पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान के बीच कड़वाहट बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, आजम खान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है।
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने उनके हवाले से ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। आजम खान के हवाले से किए गए इस ट्वीट में लिखा गया, ”तू छोड़ रहा है, तो खता इसमें तेरी क्या, हर शख्स मेरा साथ, निभा भी नहीं सकता। वैसे तो एक आंसू ही बहा के मुझे ले जाए। ऐसे कोई तूफान हिला भी नहीं सकता। ईद मुबारक।” इस ट्वीट को अखिलेश पर हमले के रूप में देखा जा रहा है।
तू छोड़ रहा है, तो ख़ता इसमें तेरी क्या,⁰हर शख़्स मेरा साथ, निभा भी नहीं सकता।
वैसे तो एक आँसू ही बहा के मुझे ले जाए⁰ऐसे कोई तूफ़ान हिला भी नहीं सकता॥
ईद मुबारक
आपका और सिर्फ़ आपका
मोहम्मद आज़म खां pic.twitter.com/zGG6BxHsPJ— M.Abdullah Azam Khan (@AbdullahAzamMLA) May 2, 2022
एक अन्य ट्वीट में अब्दुल्ला आजम ने पिता के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट में कहा है कि पिता के बिना पहली ईद है और ऐसा मौका दोबारा ना आए। उन्होंने लिखा, ”वो जो ख्वाब था मेरे जहन में, न मैं कह सका न मैं लिख सका, की जबान मिली तो कटी हुई , की कलम मिला तो बिका हुआ। आपके बिना पहली ईद है अल्लाह पाक कभी दोबारा ऐसा मौका ना लाए।”
वो जो ख्वाब था मेरे जहन में,
न मैं कह सका न मैं लिख सका,
की ज़बान मिली तो कटी हुई ,
की क़लम मिला तो बीका हुआ॥आपके बिना पहली ईद है अल्लाह पाक कभी दोबारा ऐसा मौक़ा ना लाए ॥ pic.twitter.com/DYg4SAHeMC
— M.Abdullah Azam Khan (@AbdullahAzamMLA) May 3, 2022
गौरतलब है कि करीब ढाई साल से सीतापुर जेल में बंद आजम खान अपनी उपेक्षा से नाराज हैं और उनके समर्थक खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन आजम खान ने पहली बार इस पर कुछ कहा है। वहीं, आजम के समर्थक ये आरोप लगाते रहे हैं कि अखिलेश यादव को आजम के जेल में होने का कोई गम नहीं है और उनकी रिहाई के लिए कुछ नहीं किया गया।
