मुरादाबाद : स्पोर्ट्स मीट में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
मुरादाबाद, अमृत विचार। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से गरीब बच्चों के लिए एक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 113 बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। संस्था की संस्थापक का गरिमा सिंह ने बताया कि हर वर्ष बच्चों की प्रतिभा को निखारने एवं उनको एक उत्तम मंच देने के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से गरीब बच्चों के लिए एक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 113 बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। संस्था की संस्थापक का गरिमा सिंह ने बताया कि हर वर्ष बच्चों की प्रतिभा को निखारने एवं उनको एक उत्तम मंच देने के लिए हमारी संस्था ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती हैं।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि करण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि राजेश अग्रवाल जी तथा निर्णायक अपूर्व शर्मा रही बोरे की रेस में केशव एवं कशिश ने जीत हासिल की। चम्मच एवं नींबू रेस में कनक एवं गोपाल ने जीत हासिल की 50 मीटर रेस में अलमोद एवं अंश यादव विजयी रहे। म्यूजिकल चेयर में राधिका ने बाजी मारी। रस्साकशी में ऋषभ शिवा प्रिंस पीयूष मानसी विजय ने बेहतर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में बतौर कोऑर्डिनेटर शोभा चौधरी ने अहम भूमिका निभाई । सभी प्रतिभागियों को सेवा भारती की ओर से गिफ्ट बांटे गए कार्यक्रम में कल्पना चूड़ामणि प्रशांत केसरी शिल्पी सैनी विशाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : आयुष्मान कार्ड बनाने में जिले को मिली 18वीं रैंक
