दीया मिर्जा ने बेटे संग मनाई पहली ईद, शेयर की क्यूट तस्वीर, देखें PHOTO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दीया मिर्जा के बेटे अव्यान की आज पहली ईद है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने प्यारे से बेटे अव्यान आजाद रेखी के साथ तस्वीर शेयर की है। अव्यान पैजामा कुर्ते में नजर आए तो दीया भी व्हाइट ड्रेस में हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। दीया ने अपने बेटे के साथ …

मुंबई। दीया मिर्जा के बेटे अव्यान की आज पहली ईद है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने प्यारे से बेटे अव्यान आजाद रेखी के साथ तस्वीर शेयर की है। अव्यान पैजामा कुर्ते में नजर आए तो दीया भी व्हाइट ड्रेस में हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं।

दीया ने अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा ‘सबको ईद की मुबारकबाद। आपको और प्रियजनों को शांति, खुशी और सेहत के लिए दुआएं। ये हमारे नन्हें बच्चे की पहली ईद है और हम प्रार्थना करते हैं कि आप सब अपने प्रियजनों के साथ सुरक्षित रहें’।

इनके अलावा बॉलिवुड के तमाम सिलेब्रिटीज़ ने भी इस मौके पर पोस्ट कर लोगों को ईद की बधाई दी है। गौहर खान, सोनी राजदान, ऋचा चड्ढा , माधुरी दीक्षित जैसी कई ऐक्ट्रेसेस ने ईद की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

पढ़ें- Athiya Shetty-KL Rahul wedding: डार्लिंग डॉटर की शादी की तैयारी में जुटे सुनील शेट्टी, बुक हो चुके हैं होटल और कैटरर्स

संबंधित समाचार