लखीमपुर-खीरी: सट्टा किंग के घर जुआ खेलते शहर के बड़े व्यापारियों समेत 14 जुआरी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतविचार, लखीमपुर खीरी। शहर के सट्टा किंग कहलाने वाले एक सटोरिये के घर पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने कोतवाली सदर पुलिस के साथ छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें कई शहर के बड़े व्यापारी भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से दो …

अमृतविचार, लखीमपुर खीरी। शहर के सट्टा किंग कहलाने वाले एक सटोरिये के घर पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने कोतवाली सदर पुलिस के साथ छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें कई शहर के बड़े व्यापारी भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से दो लाख 62 हजार रुपये नौ बाइक आदि बरामद की हैं। पुलिस करीब एक हफ्ते से सट्टा किंग के मकान की रेकी कर रही थी। घटना के बाद सट्टा किंग फरार है।

पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को करीब 20 दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर का एक सट्टा किंग रेहान के हाथीपुर बक्शा मार्केट स्थित मकान पर लाखों रुपये का जुआ होता है। सूचना पर स्वॉट टीम मकान की रेकी कर रही थी। मंगलवार को टीम ने कथित मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। नौ बाइक भी बरामद कर कब्जे में ली हैं। पुलिस ने फड़ से 02 लाख 44 हजार 500 रुपये फड़ एवं जामा तलाशी में 17, 500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गए आरोपियों में कई शहर के प्रमुख और बड़े व्यवसायी हैं।

शहर का टॉप क्लास का सटोरिया है रेहान
स्वॉट टीम प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि जिस घर में जुआ खेला जा रहा था। वह मकान रेहान का है। रेहान शहर का बड़ा सटोरिया है और गैंग बनाकर सट्टा का कारोबार करता है। अब इस कारोबार में उसका एक अन्य भाई भी शामिल है। उसी की देखरेख में सट्टा और जुआ होता है। उन्होंने बताया कि सटोरिया रेहान और उसके भाई की तलाश की जा रही है। रेहान पर सट्टे के कई मुकदमें भी दर्ज हैं।

बरामद नगदी को लेकर संशय, उठे सवाल
मोहल्ला हाथीपुर स्थित बक्शा मार्केट में स्थित कथित मकान में काफी समय से जुआ खेला जा रहा था। जिसमें शहर के प्रमुख व्यापारियों के साथ ही अन्य स्थानों से भी धनाड्य लोग जुआ खेलने आते थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक यहां नौ से दस लाख रुपये का जुआ होता था, लेकिन मंगलवार को छापा के दौरान सिर्फ दो लाख 62 हजार 500 रुपये की बरामदगी हुई है।

स्वॉट टीम प्रभारी शिवकुमार भी इस बात से इंकार नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि नौ से दस लाख रुपये के बीच जुआ होने की जानकारी उन्हें भी लगातार मिल रही थी, लेकिन कार्रवाई के दौरान काफी कम धनराशि बरामद हुई है। इससे बरामद नगदी को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

चेहरे छुपाने की कोशिश करते रहे आरोपी व्यापारी
जुआ खेलते शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारियों के पकड़े जाने की खबर जब शहर में फैली तो कोतवाली में तो लोग कोतवाली पहुंच गए और व्यापारियों को छुड़ाने की जोर अजमाइश शुरू कर दी। व्यापारी भी अपनों को कोतवाली में देखकर सिर झुकाए रहे और चेहरा किसी परिचित के सामने न पड़े। इसको लेकर वह खुद को छिपाने की कोशिश भी करते दिखे।

इसे भी पढ़ें-लखीमपुर-खीरी: डीएम साहब यहां नियमों को ताक पर रखकर हो रहा खनन

संबंधित समाचार