मॉल की चौथी मंजिल से युवती ने लगाई मौत की छलांग, काफी देर से मल्टीप्लेक्स कार्नर के पास रेलिंग पर टहल रही थी युवती
अलीगढ़। माॅल में युवती ने चौथी मंजिल से मौत की छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे शहर के दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में महुआखेड़ा में रामघाट रोड पर स्थित जीवीएम मॉल के सुरक्षा गार्ड धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह हादसे …
अलीगढ़। माॅल में युवती ने चौथी मंजिल से मौत की छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे शहर के दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में महुआखेड़ा में रामघाट रोड पर स्थित जीवीएम मॉल के सुरक्षा गार्ड धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह हादसे के समय वहां मौजूद था। युवती काफी परेशान थी। वह मल्टीप्लेक्स कॉर्नर के पास रेलिंग के आसपास काफी देर से घूम रही थी। देखते ही देखते उसने अचानक छलांग लगा दी।
फर्स पर खून ही खून बिखर गया। तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना का पता चलते ही मौके पर महुआखेड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
ये भी पढ़ें-
