आज का राशिफल। 04 मई, 2022
मेष आज वाहन के मेंटीनेंस में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय में आय बढ़ने की संभावना है। घर के छोटे सदस्यों के प्रति काफी स्नेह भाव रखेंगे। उच्चाधिकारी आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वृष आज कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। बौद्धिक चर्चाओं में आप सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय …
मेष
आज वाहन के मेंटीनेंस में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय में आय बढ़ने की संभावना है। घर के छोटे सदस्यों के प्रति काफी स्नेह भाव रखेंगे। उच्चाधिकारी आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
वृष
आज कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। बौद्धिक चर्चाओं में आप सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में बेहतरीन अवसर मिलने की संभावना बन रही है। इससे आपमें एक नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा है।
मिथुन
आज कार्य क्षेत्र में आपको सहयोगियों से मदद लेनी चाहिए। दूसरों की भावनाओं को आप काफी महत्व देंगे। लेकिन लोग आपको उतना भाव नहीं देंगे इससे आपको अपमान महसूस हो सकता है। सुबह सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
कर्क
आज परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है। मित्रों से विचार-विमर्श करना हितकर होगा। महत्वपूर्ण वस्तुओं व सेवाओं की खरीदारी के समय मोलभाव अवश्य कर लें।
सिंह
आज बुजुर्गों से आशीर्वाद अवश्य लें। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। ऑफिस का काम आपको घर पर भी करना पड़ेगा। इसके अलावा दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
कन्या
आज दोपहर के बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। बौद्धिक विषयों के पठन-पाठन में रुचि लेंगे। अपने शौक के अनुसार करियर बनाने का विचार आ सकता है। फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें।
तुला
आज गलत आदतों के कारण आलोचना का शिकार हो सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को बुजुर्गों से डांट खानी पड़ सकती है। अपने गुप्त रहस्य किसी को न बतायें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर निगरानी बनाए रखें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।
वृश्चिक
आज दोपहर तक आवश्यक कार्य कर लें। सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें। दस्त और उल्टी की समस्या हो तो सीधे अपने चिकित्सक से संपर्क करें। मांसपेशियों के खिंचाव की समस्या हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
तुला
आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद सुखद रहेगा। अपनी प्रतिभा पर पूर्ण भरोसा रखें। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
मकर
आज कुछ नया जानने व खोजने की इच्छा मन में रहेगी। राजनीति में आप काफी रुचि लेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े कारोबार में घाटा हो सकता है। आज कर्ज बिल्कुल न लें वरना आपको परेशानी हो सकती है। नजदीकी लोग आपसे नाराज रहेंगे।
कुंभ
आज प्रेमी जन को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में अनुभवी न बुजुर्ग सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। अपनी छवि को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे।
मीन
आज जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। नए व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी। शाम को माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग से आपको काफी अच्छी छूट और ऑफर का लाभ मिल सकता है।
