कर्नाटक: केंपे गौड़ा की 108 फीट ऊंची मूर्ति में लगेगी 4 हजार किलो की तलवार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के विजयनगर के शासक रहे केंपे गौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा के लिए चार हजार किलो वजनी एक तलवार दिल्ली से यहां लायी जा चुकी है। राजधानी बेंगलुरु के देवनहल्ली के पास स्थित केंपे गौड़ा हवाई अड्डा परिसर में केंपे गौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रतिमा …

बेंगलुरु। कर्नाटक के विजयनगर के शासक रहे केंपे गौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा के लिए चार हजार किलो वजनी एक तलवार दिल्ली से यहां लायी जा चुकी है। राजधानी बेंगलुरु के देवनहल्ली के पास स्थित केंपे गौड़ा हवाई अड्डा परिसर में केंपे गौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रतिमा के लिए चार हजार किलो की एक तलवार लाई गई है। मूर्ति की लागत करीब 85 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

दिल्ली में ट्रक में आई तलवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सी.एन.एन. अश्वत्थ नारायण ने प्राप्त किया। इस अवसर पर एकत्रित हुए पुजारियों ने मंत्री के नेतृत्व में तलवार के लिए पारंपरिक अनुष्ठान भी किया। इस कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं को श्री अश्वत्थनारायण ने बधाई भी दी। बेंगलुरु, आइएएनएस। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में 108 फीट ऊंची केंपे गौड़ा की प्रतिमा का निर्माण कार्य तेज हो गया है। यह प्रतिमा 23 एकड़ में फैले हेरिटेज पार्क में निर्मित हो रही है। हवाई अड्डा परिसर में स्थित पार्क को केंपे गौड़ा का नाम देने के बाद विकसित किया जा रहा है।

प्रतिमा को हवाई अड्डा के प्रमुख आकर्षण के रूप में पेश करने की योजना है। बेंगलुरु आने-जाने वाले यात्री वास्तुशिल्प चमत्कार के गवाह बनेंगे। नयी दिल्ली से एक विशेष ट्रक से तलवार बेंगलुरु पहुंची। करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से कैंपे गौड़ा की प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है।

पद्मविभूषण से सम्मानित नोएडा के वास्तुकार आरडब्ल्यू सुतार इस प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। गौरतलब है कि केंपे गौड़ा विजयनगर साम्राज्य के एक शासक थे। उन्होंने 1537 में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु शहर को बसाया था। अपने समय के सुशिक्षित और सफल शासक रहे केंपे गौड़ा को सामाजिक सुधारों और बेंगलुरु में मंदिरों और जलाशयों के निर्माण के लिए भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें- स्थानीय भाषाओं का संरक्षण सरकार और समाज का दायित्व- राष्ट्रपति कोविंद

संबंधित समाचार