मुरादाबाद: स्टील कारोबारी के घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में एक स्टील कारोबारी के घर का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपए का सामना चुरा ले गए। पीड़ित की पुत्री की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फिलहाल इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई नहीं हुई है। कटघर थाना क्षेत्र में कच्ची बस्ती …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में एक स्टील कारोबारी के घर का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपए का सामना चुरा ले गए। पीड़ित की पुत्री की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फिलहाल इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई नहीं हुई है। कटघर थाना क्षेत्र में कच्ची बस्ती पीतलनगरी, गली नंबर एक के रहने वाले अनवर हुसैन स्टील के सामान बनाने का कारोबार करते हैं।
वह मूलरूप से उत्तराखंड में रामनगर के रहने वाले हैं। वह अपने छह बेटे-बेटियों व पत्नी के साथ मुरादाबाद में निवास करते हैं। अनवर हुसैन की फर्म घर से कुछ ही दूरी पर पीतलनगरी में है। ईद के मौके पर चांद रात को वह घर के दरवाजे पर ताला जड़ कर सपरिवार रामनगर चले गए। अनवर हुसैन की पुत्री अनम के मुताबिक वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। इस वक्त अनम की परीक्षा चल रही है।
बुधवार दो बजे से उसका पेपर था। ऐसे में अनम बुधवार सुबह रामनगर से अपने छोटे भाई अली के साथ मुरादाबाद चली आई। दरवाजे पर पहुंचते ही अनम के होश उड़ गए। मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अनहोनी की आशंका में वह घर के भीतर दाखिल हुई। घर के तीनों कमरे खुले मिले। आल्मारी व अटैची में रखे सामान बिस्तर व फर्श पर बिखरे थे। अनम को समझते देर नहीं लगी कि घर में चोरी हुई है।
घटना से पिता को अवगत कराने के बाद उसने मोबाइल फोन के जरिए चोरी की सूचना कटघर पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तब अनम ने जेवर व नकदी समेत लाखों खी चोरी होने की आशंका जताई। छानबीन में पता चला कि चोरों ने वारदात अंजाम देने से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया था। कटघर थाना प्रभारी के मुताबिक फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें:- अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
