आजमगढ़ : ब्लाक प्रमुख पर मारपीट का आरोप, धरने पर बैठे कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले के विकास भवन पर नाराज ग्राम पंचायत अधिकारियों ने पल्हना ब्लाक प्रमुख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों ने हड़ताल कर कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने पल्हना के ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू पर मारपीट का आरोप लगाया। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग …

आजमगढ़। जिले के विकास भवन पर नाराज ग्राम पंचायत अधिकारियों ने पल्हना ब्लाक प्रमुख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों ने हड़ताल कर कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने पल्हना के ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू पर मारपीट का आरोप लगाया। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। हालांकि इस मामले में पुलिस ने ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिले के पल्हना ब्लाक में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी उमाशंकर प्रसाद का आरोप है कि ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाकर पीटा। आरोप है कि चिलबिला गांव में एक व्यक्ति को परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने पर नाराज ब्लाक प्रमुख ने सवाल किया कि किससे पूछकर जारी किया। आरोप है कि ब्लाक प्रमुख ने बंदूक की बट व जूते-चप्पलों से पिटाई की। जब वह बताया कि परिवार द्वारा मांगने पर नकल दी जाती है तो आक्रोशित हो गए।

ब्लाक प्रमुख ने भी दर्ज कराया मुकदमा

इस मामले में ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू का कहना है कि चिलबिला के रोजगार सेवक से गांव की फाइल मांगी थी। अभी उसकी फाइल देख ही रहा था कि ग्राम पंचायत अधिकारी भी आ गए और संगठन की धौंस जमाने लगे। इस मामले को लेकर विकास भवन में धरना व प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने ब्लाक प्रमुख द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें को वापस लेने की भी मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर ब्लाक प्रमुख ने भी देवगांव थाने में उमाशंकर व राकेश गिरि सहित 10 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमें में ब्लाक प्रमुख ने कर्मियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा: आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों को लेकर डीएम नाराज, वेतन रोकने के दिए निर्देश

संबंधित समाचार