पीलीभीत: साले की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बहनोई की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली हाईवे पर शाही गांव के पास ईको कार की टक्कर से बाइक सवार बहनोई की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शादी के कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन में जुटी …

पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली हाईवे पर शाही गांव के पास ईको कार की टक्कर से बाइक सवार बहनोई की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शादी के कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन में जुटी रही। उधर, हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा।

बरेली जनपद के पिपलिया गांव निवासी 32 वर्षीय इरफान प्राइवेट चालक थे। उनके एक रिश्तेदार की एक दिन पूर्व मौत हो गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह बुधवार को पहले अमरिया थाना क्षेत्र के गांव हर्रायपुर पहुंचे। वहां कुछ देर शामिल होने के बाद अपनी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव आए। उनके सगे साले चंदोई गांव निवासी अकबर की इसी माह शादी होनी है। जिसकी तैयारियां चल रही थी।

ऐसे में शादी की दावत देने के लिए चचेरे साले आमिर (23) के साथ बरेली जिले के अटंका चांदपुर गांव गए थे। बाइक पर सवार होकर दोनों दोपहर को वापस घर लौट रहे थे। बरेली हाईवे पर शाही गांव के पास पहुंचते ही ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर जमा हुए। जिसके बाद आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।

वहां डॉक्टरों ने इरफान को मृत घोषित कर दिया, जबकि आमिर को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज कराया जा रहा है। हादसे की खबर मिलने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। खुशनुमा घर में अचानक मातम पसर गया। परिवार की महिलाओं का रोकर बुरा हाल रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: रेलवे ट्रैकमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संबंधित समाचार