दिल्ली: सरकारी स्कूल में घुसकर अजनबी ने किया यौन उत्पीड़न, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने बुधवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली में एक सरकारी स्कूल की कक्षा में एक व्यक्ति कथित तौर पर घुसा और उसने दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया तथा छात्रों के सामने कपड़े उतार कर पेशाब की। आयोग ने दावा किया कि जब छात्राओं ने इस घटना की जानकारी प्राचार्य …

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने बुधवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली में एक सरकारी स्कूल की कक्षा में एक व्यक्ति कथित तौर पर घुसा और उसने दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया तथा छात्रों के सामने कपड़े उतार कर पेशाब की।

आयोग ने दावा किया कि जब छात्राओं ने इस घटना की जानकारी प्राचार्य और शिक्षक को दी तो उन्होंने उन्हें चुप रहने और भूल जाने को कहा। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने भजनपुरा में पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के स्कूल में लड़कियों के यौन उत्पीड़न के संबंध में एक मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी नहीं दी। दिल्ली महिला आयोग ने इस संबंध में पुलिस और ईडीएमसी को एक नोटिस जारी किया है लेकिन कक्षा में एक अजनबी के प्रवेश को लेकर नगर निकाय के अधिकारियों की ओर से कोई तात्कालिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। निकाय के स्कूलों में कक्षा पांच तक के छात्र पढ़ते हैं।

आयोग ने पुलिस से प्राथमिकी की एक प्रति तलब की है। इसके अलावा आरोपी का विवरण, पीड़ितों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया या नहीं और कक्षा शिक्षक तथा प्राचार्य के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई या नहीं आदि जानकारी भी आयोग द्वारा मांगी गई है। दिल्ली महिला आयोग ने छह मई तक जानकारी तलब की है और ईडीएमसी के महापौर से इस मामले पर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट की मांग की है।

संबंधित समाचार