पीलीभीत: दावत खाने गए युवक का फंदे पर लटका मिला शव
पीलीभीत/गजरौला,अमृत विचार। घर से दावत में जाने की बात कहकर निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के अवसादग्रस्त होने की बात सामने आई है। इसे …
पीलीभीत/गजरौला,अमृत विचार। घर से दावत में जाने की बात कहकर निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के अवसादग्रस्त होने की बात सामने आई है। इसे लेकर खुदकुशी का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
गजरौला थाना क्षेत्र बेवी सिंह कॉलोनी के निवासी सौरभ सरकार (25) पुत्र शैलेंद्र सरकार खेती करता था। मंगलवार देर शाम वह घर से मेहमानी में दावत खाने के लिए जाने की बात कहकर निकला था। इसे लेकर परिजन संतुष्ट थे। दूसरे दिन बुधवार सुबह परिवार वाले खेत की तरफ जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उसका शव एक रिश्तेदार के खेत में लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ पर रस्सी के बने फंदे से लटका मिला। शव देख परिवार वालों के होश उड़ गए।
शव मिलने का शोर मचते ही भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गजरौला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के कई दिनों से अवसाद में होने की बात भी सामने आई, लेकिन वजह कोई नहीं बता सका। जिसे देखते हुए खुदकुशी किए जाने के कयास लगाए जाते रहे। इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कराई जा रही है।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: साले की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बहनोई की मौत
