Jayeshbhai Jordaar: रिलीज के पहले कानूनी विवाद में फंसी रणवीर सिंह की फिल्म, दिल्ली हाईकोर्ट में दर्ज हुई याचिका
मुंबई। रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का ट्रेलर कुछ दिन पहले लॉन्च हुआ था। फिल्म का ट्रेलर को बेहतरीन रिस्पांस भी मिला है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। मगर फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए प्रसवपूर्व लिंग-जांच सीन को लेकर फिल्म कानूनी विवादों में …
मुंबई। रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का ट्रेलर कुछ दिन पहले लॉन्च हुआ था। फिल्म का ट्रेलर को बेहतरीन रिस्पांस भी मिला है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। मगर फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए प्रसवपूर्व लिंग-जांच सीन को लेकर फिल्म कानूनी विवादों में फंस गई है। फिल्म में इस सीन को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई गई है। और फिल्म से इस सीन को हटाने की मांग की गई है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में रणवीर सिंह जयेशभाई पटेल नाम के एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जिसकी शादी मुद्रा पटेल से होती है जिसकी भूमिका शालिनी पांडे निभायेंगी। मुद्रा के गर्भ में बेटी है इसका पता लिंग जांच के दौरान पता चलता है। इसी सीन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की गई है।
वकील ने दर्ज की जनहित याचिका
मामले को लेकर वकील पवन प्रकाश पाठक ने दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि प्रसव पूर्व लिंग जांच करना ‘कानूनी रूप से अपराध’ है। वह उम्मीद करते हैं कि ऐसे चीजों को बढ़ावा देने वाले सीन को हटा दिया जाए। जनहित याचिका को कार्यवाहक मुख्य जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस नवीन चावला की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की।
पीसी और पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
आपको बतादें कि फिल्म में ‘सेव गर्ल चाइल्ड’ को बढ़ावा देने और यह कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ है। सीन के माध्यम से दर्शाया गया है। फिल्म को लेकर वकील का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर अल्ट्रासाउंड तकनीक के उपयोग का विज्ञापन करता है।
उन्होंने कहा- “अल्ट्रासाउंड क्लिनिक सीन जहां बिना सेंसर के लिंग जांच के लिए अल्ट्रासाउंड की तकनीक का खुले तौर पर विज्ञापन किया जा रहा है और वह पीसी और पीएनडीटी एक्ट के तहत धारा 3, 3 ए, 3 बी, 4, 6 और 6 मुताबिक, इसकी अनुमति नहीं है और इसलिए यह तत्काल जनहित याचिका है दर्ज की गई है”।
पढ़ें-‘जयेशभाई जोरदार’ के ट्रेलर को मिल रहा Mixed Reviews, रणवीर सिंह ने फिल्म को लेकर कही यह बात
