उन्नाव : रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर बम की गलत सूचना देने वाले आरोपित युवक को मंगलवार की देर रात को गंगाघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पुलिस व जीआरपी की संयुक्त टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है । बताया जा रहा है कि आगे की …

उन्नाव। जिले के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर बम की गलत सूचना देने वाले आरोपित युवक को मंगलवार की देर रात को गंगाघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पुलिस व जीआरपी की संयुक्त टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है । बताया जा रहा है कि आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गयी है ।

दरअलस,बीते सोमवार को एक युवक ने पुलिस को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद पूरे दिन पुलिस और जीआरपी की टीम बम ढूंढने के लिए जूझती रही, लेकिन जब पुलिस को कुछ नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सूचना देने वाले युवक की तलाश शुरू की । जल्द ही पुलिस युवक तक पहुंच गयी । जब युवक से पुलिस ने जानकारी मांगी,तो वह कुछ बता नहीं सकी। झूठी सूचना देने पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपित युवक मनीष उर्फ मोनू शुक्ला कंठीपुर शिवराजपुर का निवासी है। आरोपित युवक ने इससे पहले भी 112 पर फोन कर फर्जी सूचना देने का काम किया था।  यह पूरा मामला जीआरपी के क्षेत्र का बताया जा रहा है,जिसके कारण अब इस पूरे प्रकरण में जीआरपी कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें : मेरी गिरफ्तारी पीएमओ के गोडसे भक्तों द्वारा रची गई पूर्व नियोजित साजिश- मेवानी

 

संबंधित समाचार