युद्ध के बीच चीनी रिफाइनरी छिपकर खरीद रहे हैं रूस से तेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के विरोध में जहां पश्चिमी देश रूस से तेल की खरीद पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश में लगे हैं, वहीं चीन के कुछ स्वतंत्र रिफाइनरी छिप-छिपकर छूट के साथ रूस से तेल खरीद रहे हैं। द फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट …

बीजिंग। यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के विरोध में जहां पश्चिमी देश रूस से तेल की खरीद पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश में लगे हैं, वहीं चीन के कुछ स्वतंत्र रिफाइनरी छिप-छिपकर छूट के साथ रूस से तेल खरीद रहे हैं। द फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट में चीन के पूर्वी तट पर बसे प्रांत शानदोंग में एक स्वतंत्र रिफाइनरी के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यूक्रेन में रूस के हमले के बाद से रूस के साथ तेल की खरीद-फरोख्त को लेकर हुए करार की सूचना अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए आधिकारिक तौर पर नहीं दी गयी है।

अधिकारी के मुताबिक, राज्य के स्वामित्व वाली कमोडिटी ट्रेडिंग फर्मों की तरफ से रूस से कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर रिफाइनरी के लिए कुछ कोटे की खरीददारी की गई है। ज्यादातर राज्य की व्यापारिक कंपनियों ने नयी आपूर्ति से संबंधित अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका में भीषण आग लगने के कारण छह हजार लोगों ने किया पलायन

संबंधित समाचार