जौनपुर : श्रमजीवी विस्फोट कांड के आरोपियों की जमानत याचिका पर 20 को सुनवाई
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर की एक अदालत में बुधवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के आरोपी हिलाल और नफीकुल विश्वास को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। दोनो की जमानत याचिका पर अब 20 मई को सुनवाई होगी। आरोपी नफीकुल की ओर से कोर्ट में दूसरी बार जमानत याचिका दायर की गई, …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर की एक अदालत में बुधवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के आरोपी हिलाल और नफीकुल विश्वास को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। दोनो की जमानत याचिका पर अब 20 मई को सुनवाई होगी।
आरोपी नफीकुल की ओर से कोर्ट में दूसरी बार जमानत याचिका दायर की गई, इसमें उसने कहा है कि उसे मुकदमे में गलत ढंग से आरोपी बनाया गया है। वह लंबे समय से जेल में बंद है, प्राथमिकी में वह नामित नहीं है और न ही उसके पास से कोई बरामदगी हुई है।
जौनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) अरविंद कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने पत्रावली व जमानत पर सुनवाई के लिए 20 मई की तिथि तय की है।
गौरतलब है कि 28 जुलाई 2005 को सिंगरामऊ क्षेत्र के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास श्रमजीवी विस्फोट कांड में 14 लोग मारे गए थे। इसमें 50 से अधिक यात्री घायल हो गए थे। दो आरोपी रोनी व औबेदुर्रहमान को कोर्ट पहले ही फांसी की सजा सुना चुकी है। अपील उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित है।
यह भी पढ़ें : उद्धव ठाकरे के खिलाफ ‘थप्पड़’ वाली टिप्पणी: अदालत ने केंद्रीय मंत्री राणे की गिरफ्तारी पर लगायी रोक
