लखनऊ : ऊंचे शौक ने बना दिया लुटेरा, चढ़ा पुलिस के हत्थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । महज 22 वर्ष की उम्र में ही 21 लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला लुटेरा बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दरअसल, गाजीपुर पुलिस ने शहर में लूट की घटनाओं के मामले में आतंक का पर्याय बने गिरोह को धरदबोचा है। पुलिस ने सूचना पर बुधवार को गिरोह के तीन सदस्यों …

लखनऊ । महज 22 वर्ष की उम्र में ही 21 लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला लुटेरा बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दरअसल, गाजीपुर पुलिस ने शहर में लूट की घटनाओं के मामले में आतंक का पर्याय बने गिरोह को धरदबोचा है।

पुलिस ने सूचना पर बुधवार को गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें गाजीपुर निवासी गिरोह सरगना अक्षत जोशी (22) व यशराज कार्की (20) और महानगर निवासी रामेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस (24) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों क पास से लूट का सामान बरामद किया है।

नाबालिग से ही पेशेवर अपराधी बन गया अक्षत

गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर कुमार ने बताया कि अक्षत ने 15 वर्ष की उम्र से ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था । 22 वर्ष की उम्र तक उसने 21 लूट की घटनाओं को अंजाम दे दिया । अक्षत कई बार जेल जा चुका है।

बकौल रामेश्वर कुमार, शिक्षित परिवार को अक्षत महज अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए शौक के तौर पर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।

यहा भी पढ़ें : संभल: सदीरनपुर के खूनी संघर्ष में चार गिरफ्तार, भेजा जेल

संबंधित समाचार