लखनऊ : बैंकों के कर्ज तले दबे मलिहाबाद तहसील के किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के कई किसान बैंकों के कर्जदार हैं और पैसा वापस नहीं लौटा रहे हैं। तहसील के टॉप 10 बड़े बकायेदारों में से नौ बैंकों के कर्जदार हैं। बैंकों का कर्ज ना उतार पाने के कारण इनके खिलाफ जिला प्रशासन ने आरसी जारी करने के साथ वसूली के लिए इनकी अचल सम्पत्ति …

लखनऊ। मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के कई किसान बैंकों के कर्जदार हैं और पैसा वापस नहीं लौटा रहे हैं। तहसील के टॉप 10 बड़े बकायेदारों में से नौ बैंकों के कर्जदार हैं। बैंकों का कर्ज ना उतार पाने के कारण इनके खिलाफ जिला प्रशासन ने आरसी जारी करने के साथ वसूली के लिए इनकी अचल सम्पत्ति का ब्योरा मांगा है।

अब इनकी अचल सम्पत्ति की कुर्की कर बकाया वसूल किया जाएगा। इन पर कुल 1.62 करोड़ रुपये बकाया है। एक पर स्टाम्प मद की धनराशि बकाया है।

तहसील क्षेत्रों में स्वरोजगार व खेती किसानी के लिए ग्रामीण बैंकों से ऋृण ले रहे हैं लेकिन चुकता नहीं कर पा रहे हैं। तहसील मलिहाबाद क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें बैंकों से ऋृण लेने के बाद ग्रामीण कर्ज वापस नहीं लौटा पा रहे हैं। कर्ज वापस ना लौटाने वाले ग्रामीणों के विरूद्ध बैंकों ने जिलाधिकारी से वसूली करने की मांग भेजी थी।

जिसके बाद तहसील स्तर पर जिला प्रशासन ने इनके विरूद्ध आरसी प्रपत्र जारी करने के साथ वसूली के लिए लेखपाल से इनकी अचल सम्पत्ति की जानकारी मांगी है। जिसके बाद इनकी सम्पत्ति की नीलामी कर धनराशि की वसूली की जाएगी।

ये हैं टॉप टेन बकायेदार

बकायेदार            धनराशि मद

अजय राज त्रिपाठी  2295312  बैंक देय

विनोद कुमार सिंह  2650563  बैंक देय

बाबू लाल       1961900     बैंक देय

मदन सिंह  1954500      बैंक देय

पच्चो             1542806    बैंक देय

अरविंद कुमार 1377124   बैंक देय

मंशू उर्फ राजीव  1245666  बैंक देय

श्याम लाल 1040000    स्टाम्प

बद्री प्रसाद 1010441      बैंक देय

पुतानी             990026    बैंक देय

यह भी पढ़ें : बस्ती मंडल में तेज हवाओं से आम की फसल का हुआ नुकसान, किसान परेशान

संबंधित समाचार