सहारनपुर: दो डकैतों को पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए किया गिरफ्तार, अदालत ने दी 10 साल जेल की सजा
सहारनपुर। जिले की एक अदालत ने दो अभियुक्तों को 10 साल सश्रम कारावास और 46 हजार रुपये की अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि फतेहपुर पुलिस ने कलसिया रोड में ग्राम माण्डूवाला के पास से राहिब उर्फ तस्लीम और नईम उर्फ सिंघम को डकैती की योजना बनाते हुये गिरफ्तार कर जेल …
सहारनपुर। जिले की एक अदालत ने दो अभियुक्तों को 10 साल सश्रम कारावास और 46 हजार रुपये की अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि फतेहपुर पुलिस ने कलसिया रोड में ग्राम माण्डूवाला के पास से राहिब उर्फ तस्लीम और नईम उर्फ सिंघम को डकैती की योजना बनाते हुये गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
इस संबंध में फतेहपुर पर विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों को दोषी पाते हुये 10 वर्ष का सश्रम कारावास और 46 हजार हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
पढ़ें- लखनऊ: तीन डकैतों को पकड़ने में लगे 28 पुलिसकर्मी, जानें पूरा मामला
