ललितपुर: किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज, कहा- पुलिस स्टेशन पर बुलडोजर चलेगा या नहीं ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। बुंदेलखंड के ललितपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना पर सियासी दबाव बनने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को ​गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही ललितपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा …

ललितपुर। बुंदेलखंड के ललितपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना पर सियासी दबाव बनने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को ​गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही ललितपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि थाने में पुलिस ही न्याय मांगने पहुंच रही बेटियों का रेप कर रही है। सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि मैं यही पूछना चाहता हूं कि क्या पुलिस स्टेशन पर बुलडोजर चलेगा या नहीं चलेगा? क्या थाने अराजकता के सेंटर नहीं बन गए।

उन्होंने आगे कहा कि ललितपुर में जिस बेटी के साथ घटना हुई है उसे न्याय मिलना चाहिए। जो अधिकारी इस घटना में शामिल हैं उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर इसमें सही जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में गलत संदेश जाएगा।

पढ़ें- ललितपुर की घटना पुलिस की नृशंसता की बानगी: शिवपाल सिंह यादव

संबंधित समाचार