हरदोई: देर शाम आई तेज आंधी, जिले की विद्युत व्यवस्था हुई ध्वस्त, छत से गिरकर युवक की मौत
हरदोई। जिले में बुधवार की शाम आई तेज आंधी से एक युवक हवा के झोंके में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई । आंधी आने से जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। बताते चलें बुधवार की शाम जिले में …
हरदोई। जिले में बुधवार की शाम आई तेज आंधी से एक युवक हवा के झोंके में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई । आंधी आने से जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है।
बताते चलें बुधवार की शाम जिले में 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी तेज आंधी आई । आंधी इतनी तेज थी कि तमाम जगह विज्ञापन की होर्डिंग्स उखड़ कर सड़कों पर गिर गई। आंधी से जगह जगह पेड़ टूट कर गिर गए। जिससे कई इलाकों में आवागमन भी बाधित रहा ।आंधी आने से जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में तार व खंभे उखड़ गए ।जिससे तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 12 घंटे बीत जाने के बावजूद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा सकी है । आंधी के साथ-साथ जिले में 10 मिलीमीटर वर्षा भी रिकॉर्ड की गई।
आंधी का वेग इतना तेज था कि थाना सुरसा के ग्राम मोना निवासी सतीश त्रिवेदी आंधी के झोंके से छत पर से नीचे गिर गए गंभीर रूप से घायल सतीश को उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
आंधी आने से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पेड़ गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ वहीं आम की फसल भी आंधी से काफी प्रभावित हुई बागों में कच्चा आम भारी तादाद में गिर गया। वहीं दूसरी और आंधी व पानी आने से कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को राहत भी मिली है।
पढ़ें-बहराइच: संरक्षित क्षेत्र में पहुंचे मवेशी, वन कर्मियों ने लगाया जुर्माना
