बरेली: तहसीलदार सदर से गाली-गलौज, अभिलेख फाड़े, पुलिस ने हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तहसीलदार सदर शेर बहादुर सिंह गुरुवार पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे तहसील स्थित अपने केबिन में बैठे काम काज कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और अचानक युवक ने तहसीलदार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और टेबिल पर रखे सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। युवक हमलावर होने की स्थिति में …

बरेली, अमृत विचार। तहसीलदार सदर शेर बहादुर सिंह गुरुवार पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे तहसील स्थित अपने केबिन में बैठे काम काज कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और अचानक युवक ने तहसीलदार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और टेबिल पर रखे सरकारी अभिलेख फाड़ दिए।

युवक हमलावर होने की स्थिति में जैसे ही आया, तुरंत बाहर खड़े लोग अंदर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। तहसीलदार की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, इस संबंध में तहसीलदार का कहना है युवक उनके पास आया और गाली-गलौज करने लगा। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: पत्नी ने दांतों से काटी अपने ही पति की जीभ, परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर

 

 

संबंधित समाचार