हरदोई: दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावरों को भीड़ ने जमकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बंद दुकान को जबरन खुलवाकर वहां से गुटखा खरीदने की बात इतनी आगे बढ़ गई कि पहले नोंक-झोंक हुई,इसके बाद मार-पीट और फिर दुकानदार को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां इकट्ठा हुई भीड़ ने हमलावरों को पकड़कर उनकी धुनाई करते हुए अधमरा कर दिया। गोली लगने …

हरदोई। बंद दुकान को जबरन खुलवाकर वहां से गुटखा खरीदने की बात इतनी आगे बढ़ गई कि पहले नोंक-झोंक हुई,इसके बाद मार-पीट और फिर दुकानदार को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां इकट्ठा हुई भीड़ ने हमलावरों को पकड़कर उनकी धुनाई करते हुए अधमरा कर दिया। गोली लगने से जख्मी दुकानदार और हमलावरों को लखनऊ रिफर कर दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

बताते हैं कि बुधवार की रात लोनार थाने के चिमना गांव में बाइक सवार नगरा निवासी राहुल और बिरुआपुर निवासी ऋतिक शारदा की किराने की दुकान पर पहुंचे। दुकान बंद थी। वहीं पर शारदा का पुत्र मनीष बैठा हुआ था। बताया गया है कि राहुल और ऋतिक दोनों जबरन दुकान खुलवा कर गुटखा पान मसाला खरीदने की ज़िद करने लगे।

इसी बात पर पहले तो नोंक-झोंक हुई, इसके बाद मार-पीट होने लगी। बवाल बढ़ने से वहां भगदड़ जैसी मच गई। तभी मनीष के सिर में गोली मार दी गई। हमलावर वहां से भागते इससे पहले ही गोली चलने की आवाज़ सुन कर इकट्ठा हुई भीड़ ने दोनों को पकड़ कर जमकर धुनाई करते हुए उन्हें अधमरा कर दिया। बीच गांव में रात के अंधेरे में हुई इस वारदात की खबर सुनते ही हर कोई डर की वजह से अपने-अपने घरों में ही दुबक गया।

इसकी जानकारी होते ही वहां पहुंची पुलिस ने गोली लगने से ज़ख़्मी हुए मनीष और हमलावर राहुल व ऋतिक, तीनों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उनकी हालत बिगड़ती देख तीनों को लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक वहां उनका इलाज चल रहा था। फिलहाल तीनों लोगों की हालत अभी भी खतरे में बताई जा रही है।

पढ़ें- हरदोई: चाचा-भतीजे की मौत से सिहर उठे लोग, महिला की हादसा देख सदमे से हुई मौत

संबंधित समाचार