मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में जंगली सियार के हमले से तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक जंगली सियार ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया है। घायलों में एक महिला और एक बालक भी है। ग्रामवासियों से मिली जानकारी के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र के जंगलों से लगे ग्रामों में इस समय एक जंगली सियार का आतंक बना हुआ …

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक जंगली सियार ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया है। घायलों में एक महिला और एक बालक भी है। ग्रामवासियों से मिली जानकारी के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र के जंगलों से लगे ग्रामों में इस समय एक जंगली सियार का आतंक बना हुआ है।

इस सियार ने 3 लोगों पर हमला कर दिया है। घायलों में महिला और बच्चा भी शामिल है। बताया गया है कि कल शाम खेत में बकरी चराने गई महिला पर अचानक इस जंगली सियार ने हमला कर दिया और पैरों, हांथ एवं चेहरे को बुरी तरह से नोच डाला। इसी प्रकार एक पुरुष और एक बालक पर भी सियार द्वारा हमला किया गया है, जिन्हे अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हमले में घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय पन्ना के लिए रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-  चित्तौड़गढ़ जिले में एक महिला ने तीन मासूमों के साथ की आत्महत्या

संबंधित समाचार