सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को मिले फ्रेंच ओपन के मीडिया राइट्स
नई दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) ने 2022 से 2024 तक के रौंला-गैरो के प्रसारण के विशिष्ट मीडिया अधिकार हासिल कर लिए हैं। तीन वर्षों की अवधि के लिए इस सौदे में एसपीएन को रौंला-गैरो का एक्सक्लूसिव टीवी और डिजिटल अधिकार प्रदान किया गया है। यह प्रसारणकर्ता रौंला-गैरो को अपने स्पोर्ट्स चैनलों पर सम्पूर्ण …
नई दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) ने 2022 से 2024 तक के रौंला-गैरो के प्रसारण के विशिष्ट मीडिया अधिकार हासिल कर लिए हैं। तीन वर्षों की अवधि के लिए इस सौदे में एसपीएन को रौंला-गैरो का एक्सक्लूसिव टीवी और डिजिटल अधिकार प्रदान किया गया है। यह प्रसारणकर्ता रौंला-गैरो को अपने स्पोर्ट्स चैनलों पर सम्पूर्ण भारत और पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान तथा मालदीव्स सहित उपमहाद्वीप में टीवी पर प्रसारित करेगा। इसके अलावा यह प्रसारण एसपीएन के ओटीटी प्लैटफॉर्म, सोनीलिव पर भी लाइव-स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगा। प्रतिष्ठित रौंला-गैरो का आगामी संस्करण 22 मई से 5 जून के बीच खेला जाना है।
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की शानदार सफलता देखी है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन भारत में सभी ग्रैंड स्लैम्स में सर्वाधिक पहुँच वाला खेल माना जाता है और इस टूर्नामेंट के 2022 संस्करण का 22 मिलियन दर्शकों ने आनंद उठाया जो हाल के वर्षों में दर्ज सर्वोच्च संख्या है। टेनिस की अपनी प्रदर्शन-सूची का विचार करते हुए एसपीएन रौंला-गैरो को भी उसी तरह का कवरेज देने का प्रयास कर रहा है।
राजेश कौल, मुख्य राजस्व अधिकारी, वितरण एवं हेड-खेल व्यवसाय, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने कहा,”विगत वर्षों में अपने नेटवर्क पर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सफल प्रसारण के बाद हमें प्रतिष्ठित रौंला-गैरो का मीडिया अधिकार प्राप्त करके प्रसन्नता हो रही है। फ्रेंच ओपन की उत्पत्ति से हमें भारत में टेनिस के लगातार बढ़ते प्रशंसक आधार की सेवा करने में मदद मिलती है।
इस अधिग्रहण के साथ हम सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को विशाल वैश्विक खेल आयोजनों के घर के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य दोहराते हैं।” गिल्स मोर्टन, प्रेसिडेंट, फ्रेंच टेनिस फेडरेशन, “हमें सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह नया अनुबंध भारत में और इसके उपमहाद्वीप में अधिकतम एक्सपोज़र सुनिश्चित करता है। इसका अर्थ यह है कि दुनिया के इस हिस्से में हमारे टूर्नामेंट का जश्न होगा जहाँ टेनिस के दीवानों और रौंला-गैरो के दीवानों की संख्या लगातार बढ़ रही है।”
ये भी पढ़ें : चिंतित हूं, विराट कोहली को अलग-अलग तरह के गेंदबाज आउट कर रहे हैं : इयान बिशप
