जोधपुर उपद्रव मामला: कलराज मिश्र ने कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखे जाने के दिए निर्देश
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर से जोधपुर में हुए उपद्रव के बारे में जानकारी ली और कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखे जाने के निर्देश दिए हैं। मिश्र ने लाठर से दूरभाष पर संवाद कर आज जोधपुर उपद्रव के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उन्हें …
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर से जोधपुर में हुए उपद्रव के बारे में जानकारी ली और कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखे जाने के निर्देश दिए हैं। मिश्र ने लाठर से दूरभाष पर संवाद कर आज जोधपुर उपद्रव के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उन्हें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था हर स्तर पर कायम रखे जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस महानिदेशक को यह भी निर्देश दिए कि इस तरह के मामलों में पुख्ता कार्रवाई कर सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने कहा कि राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाली ताकतों को किसी भी स्तर पर बर्दास्त नहीं किया जाना चाहिए। मिश्र ने नागरिकों से अपील की है कि वे बरसों से चली आ रही हमारे यहां की परस्पर सद्भाव, भाईचारे और आपसी समन्वय की गंगा-जमुनी संस्कृति को बनाए रखें।
इसे भी पढ़ें-
लाउडस्पीकर विवाद: कांग्रेस ने मनसे को ठहराया जिम्मेदार
