आजमगढ़: कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 24 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरित
आजमगढ़। जिले में एसपी अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए 24 पुलिस कर्मियों को स्थानांतरित किया। जिसकी जिम्मेदारी स्थानांतरित पुलिस लाइन में तैनात लोगों को भी सौंपी गई है। और डीसीआरबी प्रभारी मंजय सिंह को पीआरओ मीडिया सेल बनाया गया और पुलिस लाइन में तैनात सुरेन्द्र सिंह को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी …
आजमगढ़। जिले में एसपी अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए 24 पुलिस कर्मियों को स्थानांतरित किया। जिसकी जिम्मेदारी स्थानांतरित पुलिस लाइन में तैनात लोगों को भी सौंपी गई है। और डीसीआरबी प्रभारी मंजय सिंह को पीआरओ मीडिया सेल बनाया गया और पुलिस लाइन में तैनात सुरेन्द्र सिंह को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात अनुराग कुमार को महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक व उपनिरीक्षक बदले गए
कानून-व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए जिले के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिन 16 निरीक्षक व उननिरीक्षक को स्थानांतरित किया गया उनमें सरायमीर थाने में तैनात इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह को सिधारी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही आईजीआरएस में तैनात नदीम अहमद फरीदी को मेंहनाजपुर का प्रभारी बनाया गया है। सिधारी थाने पर तैनात प्रमेन्द्र कुमार सिंह को जहानागंज थाने भेजा गया है। पुलिस लाइन में रहे अनिल कुमार सिंह को फूलपुर भेजा गया है।
जानकारी दें कि जहानागंज थाने के इंस्पेक्टर गजानंद चौबे को अहिरौला थाने का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात राम उजागिर पांडेय को तहबरपुर भेजा गया है। और दीदारगंज में तैनात मदन गुप्ता को अतरौलिया थाने का प्रभारी बनाया गया है। मीडिया सेल में तैनात अनिल कुमार सिंह को तरवां थाने की जिम्मेदारी दी गई है जबकि तरवां थाने में तैनात रत्नेश दूबे को पवई थाने का प्रभार दिया गया है।
बतादें कि तहबरपुर थाने के प्रभारी ज्ञानचन्द्र शुक्ला को कंधरापुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अहिरौला में तैनात राजेश कुमार सिंह को कोतवाली में तैनात किया गया है। कंधरापुर में तैनात शिवमिलन को आईजीआरएस में तैनात किया गया है, जबकि अतरौलिया में तैनात रमेश कुमार को अहिरौला थाने में भेजा गया है। पवई में तैनात हीरेन्द्र प्रताप सिंह को फूलपुर थाने में भेजा गया है।
पढ़ें-बहराइच: बेहतर होगी पुलिस कर्मियों की पाठशाला, एसपी ने नए परिसर का किया उद्घाटन
