रायबरेली: लापता युवतियों का फंदे से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। दो अलग अलग घटनाओं में दो युवतियों का शव फांसी के फंदे पर पेड़ से लटकता मिला है। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है। पहली घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया चौकी अंतर्गत इच्छवापुर मजरे गढ़ी इस्लाम नगर का है। गांव के रमेंद्र की बेटी आरती बुधवार की रात घर से गायब हो गई …

रायबरेली। दो अलग अलग घटनाओं में दो युवतियों का शव फांसी के फंदे पर पेड़ से लटकता मिला है। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है। पहली घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया चौकी अंतर्गत इच्छवापुर मजरे गढ़ी इस्लाम नगर का है। गांव के रमेंद्र की बेटी आरती बुधवार की रात घर से गायब हो गई थी। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे।

गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के पास स्थित बाग में पेड़ पर लटकती मिली है। युवती के गले में साड़ी के फंदे से फांसी लगाई गई है। चौकी प्रभारी पंकज सोनकर ने बताया कि युवती के पिता के अनुसार आरती की तबियत खराब रहती थी। जिसके कारण उसने आत्महत्या की है। दूसरी घटना भदोखर थाना क्षेत्र के रैली कल्याणपुर की है।

गांव की महिला तपेश्वरी रात में घर सो रही थी। रात में वह घर से गायब हो गई। सुबह उसका शव गांव के बाहर एक तालाब के किनारे पेड़ पर लटकता मिला है। इस महिला के गले में साड़ी से फांसी लगाई गई थी। महिला के पति राम मिलन ने बताया कि उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं था।

पढ़ें-बाराबंकी: तालाब में मिला किशोरी का शव, गांव में फैली सनसनी

संबंधित समाचार