अलीगढ़: गाजियाबाद के होटल में महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। यूपी के जनपद अलीगढ़ की महिला की गाजियाबाद में हत्‍या कर दी गई। हत्या के बाद महिला का शव संदिग्ध हालत में होटल के कमरे में मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। जांच के बाद गाजियाबाद की पुलिस ने अलीगढ़ में मृतक महिला के स्‍वजनों को जानकारी …

अलीगढ़। यूपी के जनपद अलीगढ़ की महिला की गाजियाबाद में हत्‍या कर दी गई। हत्या के बाद महिला का शव संदिग्ध हालत में होटल के कमरे में मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। जांच के बाद गाजियाबाद की पुलिस ने अलीगढ़ में मृतक महिला के स्‍वजनों को जानकारी दे दी है। मृतक महिला का स्वजनों को शौप दिया गया।

आपको बचादें कि गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित एक होटल में महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव बृहस्पतिवार सुबह कमरे में मिला। मृतका की पहचान अलीगढ़ निवासी प्रियंका देवी पत्नी व्यापारी सिंह के रूप में हुई है।

महिला बुधवार देर रात होटल में आकर रूकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डाक्टरों का पैनल महिला के शव को पोस्टमार्टम करेगा। इधर अलीगढ़ में जानकारी मिलने पर अनेक रिश्‍तेदार व परिचित मृतक महिला के घर पहुंच गए और शोक संवेदना व्‍यक्‍त की। घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

पढ़ें-रायबरेली: लापता युवतियों का फंदे से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार