अयोध्या: खेलो इंडिया कराटे में प्रणय को स्वर्ण व प्रदीप को कुश्ती में मिला कांस्य पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, बेंगलुरु में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक विश्वविद्यालय के खाते में डाले। एथलेटिक्स के जेवलिन में अवध विश्वविद्यालय के ऋषभ नेहरा ने 76.64 मीटर जेवलिन फेंक कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ऋषभ नेहरा के उत्कृष्ट …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, बेंगलुरु में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक विश्वविद्यालय के खाते में डाले। एथलेटिक्स के जेवलिन में अवध विश्वविद्यालय के ऋषभ नेहरा ने 76.64 मीटर जेवलिन फेंक कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ऋषभ नेहरा के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिये भी क्वालीफाई कर लिया है।

कराटे में 75 किलोग्राम भारवर्ग में प्रणय शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन से दूसरा स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। वहीं दूसरी ओर कुश्ती में 97 किलोग्राम भारवर्ग में प्रदीप ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कांस्य पदक जीता। खेलो इंडिया में अवध विश्वविद्यालय के खाते में कुल पदको की संख्या चार हो गई है।

इन खिलाड़ियों के साथ कंटीजेंट मैनेजर डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, कराटे टीम कोच डॉ. अनुराग पांडेय, एथलेटिक्स कोच कुमार मंगलम सिंह, कुश्ती कोच सुभाष भारद्वाज शामिल रहे। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ टीम कोच को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

पढ़ें-डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के कुलपति ने आवासीय परिसर की परीक्षा का लिया जायजा

संबंधित समाचार