पीलीभीत: संदिग्धों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर हमला करके लूट की घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाश पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। चार टीमें एक महीने से भटकती रहीं, लेकिन परिणाम शून्य रहा। अब कुछ नए संदिग्ध प्रकाश में आए हैं। जिनकी गतिविधियों पर पुलिस की टीमें नजर बनाए …

पीलीभीत, अमृत विचार। पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर हमला करके लूट की घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाश पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। चार टीमें एक महीने से भटकती रहीं, लेकिन परिणाम शून्य रहा। अब कुछ नए संदिग्ध प्रकाश में आए हैं। जिनकी गतिविधियों पर पुलिस की टीमें नजर बनाए हैं। फिलहाल अभी भी कोई ठोस साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

घटना करीब एक माह पूर्व जहानाबाद थाना क्षेत्र में हुई थी। रिछा रोड पर सियाबाड़ी पट्टी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे थे। पहले उन्होंने बाइक में पेट्रोल डलवाया। उसके बाद एक सेल्समैन को तमंचे की बट से वार कर घायल किया, जबकि दूसरे को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया था। यहां से बदमाश 82 हजार रुपये लूटकर ले गए थे।

अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस की चार टीमें खुलासे को लगाई गईं। पुलिस ने तमाम जतन कर लिए, लेकिन अभी तक लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है। सर्विलांस से भी कोई सुराग नहीं लग सका। अब छानबीन के दौरान एक बार फिर पुलिस को कुछ अपराधियों पर संदेह गहराया है। ऐसे में उनकी गतिविधि पर निगरानी कराई जा रही है। उनके खिलाफ साक्ष्य भी पुलिस तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: परिवार का हत्या का आरोप, शरीर पर एक चोट तक नहीं आई

संबंधित समाचार