रामपुर : 11 केंद्रों पर हुई सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा, 34 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सीबीएसई की 11 केंद्रों पर हुई परीक्षा से 34 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। गुरुवार को सीबीएसई हाईस्कूल गणित के पेपर में घुमावदार प्रश्न देखकर परीक्षार्थियों के पसीने छूट गए। कोरोना के मद्देनजर परीक्षा कक्ष और परीक्षार्थियों के हाथों को भी सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा पेपर के पैकेट खोलते समय आनलाइन निगरानी …

रामपुर, अमृत विचार। सीबीएसई की 11 केंद्रों पर हुई परीक्षा से 34 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। गुरुवार को सीबीएसई हाईस्कूल गणित के पेपर में घुमावदार प्रश्न देखकर परीक्षार्थियों के पसीने छूट गए। कोरोना के मद्देनजर परीक्षा कक्ष और परीक्षार्थियों के हाथों को भी सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा पेपर के पैकेट खोलते समय आनलाइन निगरानी रही।

हाईस्कूल के 3615 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिसके सापेक्ष 3581 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि, 34 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा देकर स्कूल से बाहर आई श्वेता ने बताया कि गणित के पेपर में बहुत घुमावदार प्रश्न आए थे। अंकिता ने कहा कि गणित का पेपर कठिन था। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर नीरज तिवारी ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र बैंकों में रखे हुए हैं।

परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र व्यवस्थापक संबंधित बैंक शाखा जहां प्रश्नपत्र लॉकअप खुलवाकर वहां से प्रश्न पत्र के पैकेट परीक्षा केंद्रों पर वितरित हुए। उनके साथ चार कक्ष निरीक्षक भी पेपर बैंक से रिसीव करते समय मौजूद रहते हैं। बैंक से पेपर के पैकेट रिसीव करते समय सीबीएसई की एप से आनलाइन वीडियो रिकार्डिंग की जाती है। प्रत्येक पेपर के पैकेट में 18 प्रश्न पत्र थे। परीक्षा कक्ष में पहुंचने के बाद उस पैकेट को कक्ष निरीक्षक दो परीक्षार्थियों की उपस्थिति में खोला गया और इसके बाद प्रश्न पत्र के पैकेट पर कक्ष निरीक्षकों और दो परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर कराए गए।

गुरुवार को इन केंद्रों पर हुई सीबीएसई परीक्षा
सनवे स्कूल, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंड्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ, व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल, सेंट मेरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सेंट पाल स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल बिलासपुर, मिल्टन एजुकेशनल एकेडमी बिलासपुर

सीबीएसई इंटरमीडिएट का छह मई को यह होगा पेपर
समय- विषय
10:30 से 12:30 बजे तक- सोशोलॉजी

सीबीएसई हाईस्कूल के गणित की परीक्षा 11 केंद्रों पर परीक्षा हुई और परीक्षा से 34 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। कोरोना के मद्देनजर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में केवल 18-18 परीक्षार्थी बैठाए गए। अब छह मई को इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी।– नीरज तिवारी, सिटी कोआर्डिनेटर सीबीएसई

ये भी पढ़ें:- रायबरेली: जर्जर हो चुके शिवालय का 30 बाद समाजसेवियों ने कराया जीर्णोद्धार

संबंधित समाचार