रामपुर : भू-माफिया घोषित सपा नेता साबी का चालान
रामपुर/ बिलासपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के गोकुलनगरी गांव में में एक किसान की जमीन को अवैध रूप से कब्जाने के मामले में गिरफ्तार सपा नेता साबी का गुरुवार दोपहर चालान कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार रात उनके विरुद्ध लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम तथा सरकारी कार्य में बाधा समेत कई अन्य धाराओं में दो …
रामपुर/ बिलासपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के गोकुलनगरी गांव में में एक किसान की जमीन को अवैध रूप से कब्जाने के मामले में गिरफ्तार सपा नेता साबी का गुरुवार दोपहर चालान कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार रात उनके विरुद्ध लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम तथा सरकारी कार्य में बाधा समेत कई अन्य धाराओं में दो मुकदमें दर्ज किए थे।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह उर्फ साबी को प्रशासन द्वारा भू-माफिया घोषित किया जा चुका है।कोतवाली में उनके विरुद्ध अब तक उन्नीस मुकदमें दर्ज हो चुके हैं और थाने की टॉप टेन सूची में भी उनका नाम शामिल है।सपा नेता साबी को बीते बुधवार की देर शाम उन्हीं के गांव गोकुलनगरी से गिरफ्तार किया गया था।उन पर आरोप है कि उन्होंने गांव में स्थित मानपुर ओझा निवासी किसान मोतीलाल हलधर की पट्टे की पांच एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया था।
किसान की शिकायत पर एसडीएम ने फोर्स के साथ मौके पर जाकर जमीन को साबी के कथित कब्जे से मुक्त कराया था। वहीं पर साबी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।कोतवाल तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी सपा नेता साबी के विरुद्ध दर्ज मुकदमों के आधार पर उनका चालान करके उन्हें सम्बंधित न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- खोखले निकले दावे : नया सत्र शुरू, अब तक नहीं करवाया किशोरियों का दाखिला
