हल्द्वानी: फिल्म डायरेक्टर बनने गया, होटल में काम करते मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो महीने पहले लापता हुए नाबालिग को पुलिस तलाश कर लिया है। घरवाले जिसके अपहरण की आशंका जता रहे थे वह घर से फिल्म डायरेक्टर बनने के लिए भागा था और एक होटल में काम करते मिला। तीनपानी में रहने वाले पूरन चंद्र मर्तोलिया का 16 वर्षीय बेटा 16 मार्च को अचानक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो महीने पहले लापता हुए नाबालिग को पुलिस तलाश कर लिया है। घरवाले जिसके अपहरण की आशंका जता रहे थे वह घर से फिल्म डायरेक्टर बनने के लिए भागा था और एक होटल में काम करते मिला। तीनपानी में रहने वाले पूरन चंद्र मर्तोलिया का 16 वर्षीय बेटा 16 मार्च को अचानक घर से लापता हो गया।

परिजनों ने उसकी तलाश की और जब कहीं पता नहीं चला तो मंडी चौकी पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज करते हुए नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने हर संभावित स्थान पर उसकी तलाश की। दोस्तों, स्कूल और नाते-रिश्तेदारों से पूछताछ करने के अलावा कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

नाबालिग को तलाश करती पुलिस की टीम को पता लगा कि नाबालिग महाराष्ट्र के नागपुर में है, जिसके बाद पुलिस टीम पूरन चंद्र मर्तोलिया को लेकर नागपुर पहुंच गई। नाबालिग यहां एक होटल में नौकरी कर रहा था। पूछने पर बताया कि वह फिल्म डायरेक्टर बनने के लिए घर से भागा था और होटल में काम करने की वजह से उसका रहने और खाने की व्यवस्था हो गई।

बोला, अगली बार नहीं तलाश पाएगी पुलिस
हल्द्वानी। पुलिस टीम के साथ गए पिता बेटे को होटल में काम करता देख नाराज हो गए। उन्होंने बेटे का झाड़ लगा दी और यह बात बेटे को बुरी लग गई। उसने पिता से कहाकि इस बार तो आपने और पुलिस ने मुझे तलाश लिया, लेकिन अगली ऐसे भागूंगा कि पुलिस भी तलाश नहीं पाएगी।

गाजियाबाद में मिला फौजी का नाबालिग बेटा
हल्द्वानी। प्रेमपुर लोश्यानी छड़ायल चौराहा निवासी संजय कुमार आसाम रायफल्स में तैनात हैं। बीती 24 अप्रैल को उनका 15 वर्षीय बेटा अपनी मां के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था और लापता हो गया। इस मामले में परिजनों ने अपने ही पड़ोसी पर बेटे के अपहरण का शक जताया था, लेकिन गुरुवार को पुलिस ने उसे गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से तलाश लिया।

संबंधित समाचार