उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के दौरान नकली नोट खपाने वाले सिपाही समेत चार धरे
देवप्रयाग, अमृत विचार। चारधाम यात्रा के दौरान नकली नोट खपाने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार हुये हैं। गिरोह में दिल्ली पुलिस का सिपाही भी शामिल है। गिरोह रुद्रप्रयाग और श्रीनगर में अभी तक 19,200 रुपये के नकली नोट खपा चुका है। पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों …
देवप्रयाग, अमृत विचार। चारधाम यात्रा के दौरान नकली नोट खपाने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार हुये हैं। गिरोह में दिल्ली पुलिस का सिपाही भी शामिल है। गिरोह रुद्रप्रयाग और श्रीनगर में अभी तक 19,200 रुपये के नकली नोट खपा चुका है। पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान वे नकली नोटों की बड़ी खेप बाजार में चलाने की फिराक में थे। पुलिस के मुताबिक, चारों 200 रुपये के 100 नकली नोट लेकर आये थे, जिसमें से उन्होंने 19,800 रुपये बाजार में चला दिये हैं। पकड़े गए चार युवकों में सूरज दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है, जिसकी पोस्टिंग इन दिनों उत्तम नगर थाना दिल्ली में है।
इन दिनों सूरज चिकित्सा अवकाश पर है। पकड़े गये आरोपियों में हितेश (22) निवासी रेवाड़ी, दीपक कुमार (35) निवासी सोनीपत, मोहित (29) निवासी रेवाड़ी शामिल है। देवप्रयाग थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
