धर्म परिवर्तन पर बनी फिल्म ‘द कन्वर्जन’ कल होगी रिलीज, कई शहरों में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। धर्म परिवर्तन और प्रेम विवाह के मुद्दे पर आधारित फिल्म ‘द कन्वर्जन’ शुक्रवार को सिनेमाघरों मे रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में अभिनेत्री विंध्या तिवारी और अभिनेता प्रतीक शुक्ला मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। फिल्म …

मुंबई। धर्म परिवर्तन और प्रेम विवाह के मुद्दे पर आधारित फिल्म ‘द कन्वर्जन’ शुक्रवार को सिनेमाघरों मे रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में अभिनेत्री विंध्या तिवारी और अभिनेता प्रतीक शुक्ला मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।

फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसको लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो चुका हैं, क्योंकि फिल्म में संवेदनशील मुद्दे को दिखाया गया है। ‘द कन्वर्जन’ को विनोद तिवारी ने निर्देशित किया है। इसे छह मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जायेगा। फिल्म में रवि भाटिया, विभा छिब्बर, मनोज जोशी, अमित बहल, सुनीता राजभर, संदीप यादव, सुशील यादव और अन्य कलाकारों ने भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि इससे पहले ऐसे ही मुद्दे पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर देश में चर्चा परिचर्चा का दौर शुरू हो गया था।

गौरतलब है कि अहमदाबाद, बंगलुरू, हैदराबाद, आणंद, जबलपुर, ग्वालियर और मुम्बई जैसे शहरों में इस फ़िल्म‌ की स्पेशल स्क्रीनिंग्स हो चुकी हैं और इस दौरान लोगों का बढ़िया प्रतिसाद भी मिला है। उल्लेखनीय है इस फिल्म को दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता कपिल मिश्रा का समर्थन हासिल है, जो एक गैर-सरकारी संगठन भी संचालित करते हैं।

यह भी पढ़ें:-आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ का ट्रेलर Out, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट

संबंधित समाचार