तेलंगाना विधान परिषद सीट के लिए 30 मई को होंगे मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। तेलंगाना में राज्य विधान परिषद् में आकस्मिक रूप से रिक्त हुई एक सीट के लिए मतदान 30 मई को कराया जायेगा। चुनाव आयोग ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि डॉ बंदा प्रकाश के इस्तीफे से रिक्त सीट के लिए अधिसूचना 12 मई को जारी की जाएगी। उन्नीस मई तक नामांकन किए …

नई दिल्ली। तेलंगाना में राज्य विधान परिषद् में आकस्मिक रूप से रिक्त हुई एक सीट के लिए मतदान 30 मई को कराया जायेगा। चुनाव आयोग ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि डॉ बंदा प्रकाश के इस्तीफे से रिक्त सीट के लिए अधिसूचना 12 मई को जारी की जाएगी। उन्नीस मई तक नामांकन किए जा सकेंगे।

नामांकन पत्रों की जांच 20 मई को की जाएगी और 23 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतों की गिनती मतदान के दिन ही शाम पांच बजे की जाएगी। मतदान उस दिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा। डॉ बंदा प्रकाश का कार्यकाल दो अप्रैल 2024 तक का था।

इसे भी पढ़ें-WHO ने कोरोना से 47 लाख लोगों की मौत का आकड़ा किया जारी, भारत ने जताई आपत्ति

संबंधित समाचार